समय (नीरज सक्सेना)'s image
NaN min

समय (नीरज सक्सेना)

नीरज सक्सेनानीरज सक्सेना
0 Bookmarks 69 Reads0 Likes

अनियंत्रित क्षणों से 
जीवन भरा भरा
जीवन का पथ हैं 
निरा घना घना
समय अड़ा कहता, 
मैं नित नया उत्पात हूँ
जो तुम डिगो नहीं, 
तो मैं तुम्हारे साथ हूँ


नित नई चुनौती किंतु 
लक्ष्यों का पता नहीं
अनभिज्ञता ही मानस 
की, सदा व्यथा रही
समय कहे, एक पल 
दिन, दूजे पल मैं रात हूँ
जो तुम डिगो नहीं 
तो मैं तुम्हारे साथ हूँ

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts