प्रिय (नीरज सक्सेना)'s image
NaN min

प्रिय (नीरज सक्सेना)

नीरज सक्सेनानीरज सक्सेना
0 Bookmarks 63 Reads0 Likes

वर्ष मिलन के जो भी बीते, 
जान से प्यारे अतीत प्रिय
सुख दुःख की साझीदारी 
तुम हर लम्हें की प्रीत प्रिय


कभी खुशी तो ग़म कभी 
रही जीवन की संगीत प्रिय
दुर्गम कभी सुगम से पल 
तुझ संग मन की जीत प्रिय


इस जीवन की एक धरोहर 
अपने संगम का गीत प्रिय
पलकों के सजते सपनों की 
तुम ही हो मेरी मीत प्रिय

<

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts