
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes
वर्ष मिलन के जो भी बीते,
जान से प्यारे अतीत प्रिय
सुख दुःख की साझीदारी
तुम हर लम्हें की प्रीत प्रिय
कभी ख़ुशी तो ग़म कभी
रही जीवन की संगीत प्रिय
दुर्गम कभी सुगम से पल
तुझ संग मन की जीत प्रिय
इस जीवन की एक धरोहर
अपने संगम का गीत प्रिय
पलकों पे सजते सपनों की
तुम ही हो मेरी मीत प्रिय
<
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments