चाँदनी's image
0 Bookmarks 36 Reads0 Likes

वह चुपके चुपके धीरे धीरे
बिन आहट आई मेरे तीरे


अहा मेरी प्रिया मेरी चाँदनी
आभा बिखेरती नव यौवनी


उसकी आभा से दमका मुख
जो ठहर गयी वो मेरे सम्मुख


वो चारु चंद्र की चंचल किरणें
अँधियारे से करती परिणय


विनष्ट तिमिर छितराती उदय
अकिंचन मन में जगा प्रणय


No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts