
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes
रात उतर आयी है सिरहाने
धीरे . . . धीरे . . . धीरे . . .
दूर-दूर तक फैले सन्नाटे के बीच
कोहरे भरे सर्द आसमान में
टिमटिमाता भोर का छोटा तारा
अन्धकार के विशाल साम्राज्य को
पराजित करता हुआ
पथप्रदर्शक बन जाता है सूर्य का
प्रातः का सृजन करता हुआ
निकल आता है अन्धकार से बाहर
भोर की लालिमा बिखर गयी है सृष्टि पर
अन्धकार को विलुप्त होना ही था।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments