
0 Bookmarks 69 Reads0 Likes
मेरे घर से निकलने वाली
सड़क अब
आम और महुए की गंध से
सराबोर होने लगी है
कोयल की कूक का अर्थ
अब ऋतुएँ समझने लगी हैं
नदी की लहरों में
श्वेत बगुले
अपनी परछाइयों को देखे हुए
उड़ जाते हैं
फागुन की हवाओं में
रंगों के साथ तुम्हारी
स्मृतियाँ भी घुलने लगी हैं।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments