
0 Bookmarks 55 Reads0 Likes
ज़िन्दगी रोज़ यूँ ही
वक़्त की नदी में
घुलती रहेगी रेत होकर
मैं प्रतीक्षा कर रही हूँ
उस दिन का जब
नदी में उठेगा एक तूफ़ान
नदी का पानी उफन कर
दूर-दूर तक फैल जाएगा
किनारों को जोड़ता हुआ
बह जाएगी ढेर सारी रेत
एक ही दिन में।
उसके बाद तुम्हें
स्वच्छ शान्ति दिखाई देगी
नदी में, किनारों में
सर्वत्र
तुम नहीं सुनते
प्रतिक्षण, धीरे . . . धीरे . . .
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments