मौसम के रंग's image
0 Bookmarks 15 Reads0 Likes

जब कभी उदास होता है मौसम
खुली हवाएँ बनाने लगती हैं दूरी
उदास हो उठते हैं वृक्षों के पीले पत्ते
ढलते दिन की लम्बी परछाँइयों, 
और ठहरे से आकाश में चुपचाप
निकल आता है नीला चाँद
इस बेरंग मौसम में
वृक्षों के नीचे पीले पत्तों कर कालीन पर
फुदकती है एक चिड़िया
चाँद के सर्द होने . . . पत्तों के टूटने पूर्व
मैं उतार लेती हूँ चाँद को जल भरे कटोरे में
सूखे पत्तों के संगीत में
जीवंत होने

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts