
0 Bookmarks 49 Reads0 Likes
गयी शीत ऋतु, खिल गयी धूप
मोहक हुआ प्रकृति का रूप
खिल गयी पीली सरसों।
नयी कोंपलें, नये हैं पत्ते
बौर आ गए शाखों पर
चहक उठे हैं पक्षी सारे
जो थे अब तक गुपचुप
खिल गयी पीली सरसों।
हुई गुलाबी धूप सुबह की
ओस बन गए मोती
मन्द पवन जब चले भोर में
कोयल तब करती है कूक
खिल गयी पीली सरसों।
पुष्पित-पल्लवित हुई प्रकृति
सृष्टि सजी है दुल्हन-सी
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments