
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
चैत की सूनी दोपहर में
गीत गाने नहीं आती अब कोई कोयल
आँगन में खड़ा नीम का वृक्ष
गा रहा है उदासी के गीत
धूप भरी दोपहरी में
नीम के झरते पत्ते
कोई अनसुना गीत गाना चाहते हैं
झरते पीले पत्तों में न जाने कहाँ
बिखर गयी हैं उनकी स्वरलहरियाँ
कोई कोयल नहीं आती अब
बिखरी हुई स्वरलहरियों को चुनने
कोई सुरीला गीत गढ़ने
धूप भरे इस मौसम में
उदासी और गहारती जा रही है
इ
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments