गायेगी कोयल's image
0 Bookmarks 64 Reads0 Likes

 

आज इस ढलती साँझ में 
बहुत याद आते हैं
रोशनी के वो बीज
जो बो आयी थी मैं
प्रातः तुम्हारे साथ प्रेम बेला में
इस अँधरे समय में 
मैं प्रतीक्षा करूँगी उस ऋतु की
जब खिलेंगे अमलतास, 
गायेगी कोयल प्रेम के उजले गीत 
प्रस्फुटित हो जाएँगे रोशनी के वो बीज
अमलतास की सुनहरी छाँव में 
मुस्कुरा उठूँगी मैं 
तुम्हारे साथ मुस्कुरा उठेगी मानवता। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts