
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes
कुछ सदा में रही कसर शायद
वरना जाते यहीं ठहर शायद
दर्द तन्हाई का ना पूछ मुझे
उससे बदतर नहीं क़हर शायद
तेज़ थी धूप छा गई बदली
तेरे आने का है असर शायद
बोलती बंद आजकल उसकी
आईना आ गया नज़र शायद
गीत पत्थर भी हैं लगे गाने
तेरे छूने की है ख़बर शायद
फिर जलाईं हथेलियाँ उसने
शमा आँधी से बचाकर शायद
सिल गये होंठ दुश्मनों के तभी
जबसे उसने कसी कमर शायद
लो घटा याद की है गहराई
अब करेगी ये आँख तर शायद
सच अकेला है भीड़ में नीरज
कल ज़माना करे क़दर शायद
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments