
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes
जान उन बातों का मतलब
जो होती है सी कर लब
पहले सबका एक ही था
अब हिस्सों में बँटता रब
रोना हँसना घुटना मरना
इस जीवन में मिलता सब
शाम हुई दिल बैठ रहा है
अभी बितानी सारी शब
नींद गई तुम साथ हो मेरे
लौट आई क्या होगा तब
जलती जाती देह की बाती
चुक जाएगी जाने कब
तुमको कल का बड़ा भरोसा
पर होता जो कर लो अब
नीरज आँखें खोल के देखो
हर सू उसके ही करतब
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments