
0 Bookmarks 53 Reads0 Likes
झूठ कहने की चाह की जाए
ज़िंदगी क्यूँ तबाह की जाए
दिल लगाया तो ये ज़रूरी है
चोट खाकर के वाह की जाए
वो अदाओं से मारते हैं मुझे
चाहते पर ना आह की जाए
जब ख़ुदा है बसा तेरे दिल में
काहे काबे की राह की जाए
जहाँ उम्मीद हो ना मरहम की
क्यूँ वहाँ पर कराह की जाए
सामने जब हो फ़ैसले की घड़ी
अपने दिल से सलाह की जाए
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments