
0 Bookmarks 21 Reads0 Likes
मेरी माँ मेरा सुख है,
चैन है, सम्मान है,
उसका आँचल
मेरे लिए जन्नत के समान है,
उनका आशीर्वाद इतना महान है,
मेरी पर्वत सी परेशानियाँ
तिनके समान हैं,
वह मेरी माँ है...
उनकी चूड़ी की खनक में वो गीत है,
जिसके आगे फीका सब संगीत है,
जो मेरे अज़ीज़ों में सबसे ख़ास है,
जिससे मेरी ज़िंदगी की शुरुआत है,
वह मेरी माँ है...
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments