
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes
कोरोना की लहर चल रही, शहरों और बाज़ारों में,
करके ग़लती लोग डूब रहे, लाखों और हज़ारों में,
इसके चक्रव्यूह में फँस रहा, आज सारा ज़माना है
दुनिया के साथ मिलकर, हमें कोरोना को हराना है....
इस नदिया में कश्ती सबकी, सावधानी का ही साथ है,
हाथ साफ़ हैं मास्क लगा है, फिर डरने की क्या बात है,
सेनेटाइज़र से इसे मारकर, लोगों से दूरियाँ, अपनाना है,
दरिया से नौका पार लगाकर, हमें कोरोना को हराना है....
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments