
0 Bookmarks 43 Reads0 Likes
स्वाधीनता मिली हमें पर, हुई शपथ कहाँ पूरी है
कहाँ हुए सपने सच अपने, आज़ादी मिली अधूरी है।
नतमस्तक शत शत प्रणाम, उन देशभक्त दीवानों को
हँसते-हँसते फाँसी को चूमा, कर न्योछावर प्राणों को।
नभ मंडल भी गुंजित था, भारत की जय से डोल उठा
आज़ादी का उदित सूर्य था, माटी का कण-कण बोल उठा।
जिनके रुधिरों से पग धोकर, आज़ादी भारत में आई
बेघर हैं वे अब तक भी, दुख की काली बदली छाई।
आज़ादी
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments