क़लमकार's image
0 Bookmarks 8 Reads0 Likes

गूढ़ अर्थ पिरो कर शब्दों में
मानव की पीड़ा कह देता
हृदयों के गहरे अंधकार को
अपनी उर्जा से हर लेता।
 
शब्द बहुत छोटे हैं उसके
अर्थ उजाले के भर देता
क़लमकार गागर में सारा
ज्ञान का सागर भर देता।
 
अपने शब्दों के बल से जो
आग लगा दे सागर में
अपने लेखन की धारा से
रक्त सजा दे अंबर में।
 
क़लमकार की कविता सुनकर
गूँगे भी हँस देते हैं
अंडे से निकले चूज़े भी<

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts