
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
बनी हुई तस्वीर तुम्हारी
मन के कोरे काग़ज़ पर
कई रंग के पुष्प खिले हैं
इंद्रधनुष से बादल पर।
क़लम चलाने जब बैठा तो
मन का काग़ज़ बोल उठा
कितना और लिखेगा मुझ पर
कोरा काग़ज़ भी खोल उठा।
काग़ज़ मन का जब कोरा था
उस पर तुमने अधिकार किया
जब घोर अँधेरा था जीवन में
हँसकर तुमने स्वीकार किया।
प्रणय निवेदन की बेला को
सोच सोच घबराता हूँ
मन के कोरे काग़ज़ की
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments