
0 Bookmarks 14 Reads0 Likes
ढल रहा है सूरज
तपती दुपहरी के बाद
छू गया पवन शीतल
तन को तपाने के बाद।
दे रहा झोंके समीर
हिल रहे प्रफुल्लित पात
पूरा हुआ ज्यों विरह काल
हो मिलन की मधुर रात।
गूँज उठे स्वर गोधूलि में
टिटहरी की टी-टी के साथ
कोयल की कुहू-कुहू से
पुलकित मन ले हाथों में हाथ।
पंख फैलाए खग निश्चिंत
लौट रहे नीड़ों में अपने
जो रहा बाट कोई आँखें फाड़
देख रहा है रातों के सपने।
छा
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments