
0 Bookmarks 11 Reads0 Likes
जहाँ प्रेम की फ़सलें होतीं
भावों की बरसातें होतीं
स्वार्थ बुलबुले यूँ मिट जाते
जब आपस में दो मिल जाते।
हरी भरी रहती चौपालें
मिलते थे कुछ कम ही ताले
घर कच्चे पर मन पक्के थे
मेरे गाँव के लोग भले थे।
गाँव की बातें गाँव में रहतीं
मुश्किल बातें यहीं सुलझतीं
कोर्ट कचहरी किसने जानी
मेरे गाँव की अजब कहानी।
बाहर था एक बड़ा शिवाला
पुजारी उसका बड़ा निराला<
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments