जाड़ा's image
0 Bookmarks 69 Reads0 Likes

वज़्न: 2122    2122    2122
 
गुनगुनी सी धूप लेकर आया जाड़ा
ताप बिस्तर में से सोकर आया जाड़ा
 
गुड़, गजक, हलवा, पुरी, मेवा, जलेबी, 
रेवड़ी का स्वाद चखकर आया जाड़ा
 
सरसों के पल्लव पे बैठे अंबुओं के
शीत सीपिज में नहाकर आया जाड़ा
 
हल्की-हल्की गेहूँ की लघु बालियों पर
सुबहा के आलम में उड़कर आया जाड़ा
  
तप्त-तीक्ष्ण आँच की जलती लौ में यूँ
तड़के-तड़के खूब तपकर आया जाड़ा

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts