आसरा's image
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes

 

तुमको क्या सुधि की तुम क्या हो
नसैनी का तुम आसरा हो
 
ठहरी हुई आयु में मेरे
धारा बनकर आई हो तुम
डूबती हुई कश्ती का इक
किनारा बनकर आई हो तुम
 
कुहासे से लिप्त जीवन में
रोशनी जैसी बिखरी हो
घनघोर असित विभावरी में
चंन्द्रिका जैसी निखरी हो
 
मेरे पास रहना तुम सदा
ना कोई कभी फ़ासला हो
तुमको क्या सुधि कि तुम क्या हो
नसैनी का तुम आसरा हो
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts