इक इब्तिदा's image
NaN min

इक इब्तिदा

नेहा दुबेनेहा दुबे
0 Bookmarks 11 Reads0 Likes

नये साल के जश्न मेँ इक इब्तिदा होगी,
हम होंगे तुम होगे राहें फ़िर आसां होंगी।

कुछ बातें जो छूट गई कहने से,
कुछ जो रूठे हैं हम से,
वो बातें अब पूरी होंगी,
वो रूठे अब अपने होंगें।

उम्मीदों की धूप खिला कर,
आशाओं को मुस्काना होगा।

पड़े अधूरे काम वर्षों से,
तकते राह पूरे होने की,
इस बार कतार में पहले
उनको होना होगा।

नया साल कुछ ऐसा होगा

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts