ये कौन दे रहा है यूँ दस्तक's image
NaN min

ये कौन दे रहा है यूँ दस्तक

नवल किशोर कुमारनवल किशोर कुमार
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

ये कौन दे रहा है यूँ दस्तक मेरे टूटे दरवाज़े पर,
जैसे कोई टूटे सितार पर नया सुर छेड़े जाता है,
यूँ महक उठा है मेरा वीरान आशियाना, साक़ी,
कि कोई ग़ैर तूफ़ान में दीया जलाये जाता है।


ज़िन्दगी, तुमने भी क्या ख़ूब साथ निभाया है,
वक़्त है कि बेवक़्त ही हमारा साथ छोड़े जाता है,
ग़म है कि दिल ने अर्ज़ करने की गुस्ताख़ी की,
मेरे ज़ख़्मी बदन पर नये ज़ख़्म छोड़े जाता है।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts