
0 Bookmarks 29 Reads0 Likes
पूनम की रात में,
जब खिला हो चाँद,
अपने पूरे आकार में,
उसकी मद्धिम रजत ज्योति से,
चहक जाती है धरती,
जगमगा उठता है आसमान,
और उस पर काले बादलों की,
स्याह परछाई से खिल उठता है,
धवल चेहरा उसका।
कभी नाज़ आता है,
बादल की क़िस्मत पर,
कितना मोहक है ये,
रूप इस स्याह का,
ज्यों रजतमुखी श्यामवर्णा ने ओढ़ ली हो,
स्वर्णमयी सुनहरी चादर,
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments