
0 Bookmarks 68 Reads0 Likes
खंडहर हो चुके अपने अतीत के पिछवाड़े से,
श्मशान से अधजली लाशों के रोने की आवाज़ आती है,
मेरा मन उनकी करुण पुकार को,
शब्दों की मीठी चासनी में लपेट,
भावनाओं की मर्यादा को ताड़-ताड़ कर,
नये काव्य का सृजन करने लगता है,
कुछ अल्फ़ाज़ मेरी लेखनी की राह रोक,
मुझे लोकतंत्र का मतलब समझाने का प्रयास करते हैं,
मगर मैं उन्हें नवभाषावाद से अवगत करा,
उनका समर्थन लेता रहता हूँ।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments