अब भी मेरे हो तुम's image
NaN min

अब भी मेरे हो तुम

नवल किशोर कुमारनवल किशोर कुमार
0 Bookmarks 75 Reads0 Likes

पूस की रात से,
बसंत की सुनहरी छाँव तक,
जेठ की दोपहरी से,
बरसात की रात तक,
मेरा साथ निभाने वाले मेरे मन,
अब भी मेरे हो तुम।

 

तब भी जब मेरे पैर,
बाढ़ की धार में उखड़ रहे थे,
उस वक्त भी जब मेरा धैर्य,
उड़नखटोलों के साथ दौड़ रहा था,
भूख की वेदना के चरमोत्कर्ष तक,
मेरा साथ निभाने वाले मेरे मन,
अब भी मेरे हो तुम।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts