सिर्फ़ तुम्हीं हो's image
NaN min

सिर्फ़ तुम्हीं हो

नव पंकज जैननव पंकज जैन
0 Bookmarks 57 Reads0 Likes

धूप तुम हो छाँव तुम हो, 
पवन की शीतलता भी तुम्हीं हो। 
 
सुबह तुम हो शाम तुम हो, 
इनके मध्य रात्रि भी तुम्हीं हो। 
 
सुख तुम हो, दुःख तुम हो, 
दोनों का अहसास भी तुम्हीं हो। 
 
हार तुम हो, जीत तुम हो, 
दोनों का परिणाम भी तुम्हीं हो। 
 
समुंद्र तुम हो, पृथ्वी तुम हो, 
उनके ऊपर आकाश भी तुम्हीं हो। 
 
भक्त तुम हो, भगवान तुम हो, 
और मनुष्य भी तुम्हीं हो। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts