तुम्हारा संगीत's image
NaN min

तुम्हारा संगीत

नरेश अग्रवालनरेश अग्रवाल
0 Bookmarks 52 Reads0 Likes

कितने सारे पहाड़ देख लिए मैंने
कितनी ही नदियाँ
और संगीत बड़े-बड़े वादकों का
फिर भी सुनता हूँ जब
तुम्हारी ढोलक की थपथपाती मधुर आवाज़
लगता है जैसे मैं जाग गया,
जाग गया हो चंद्रमा
इसके दोनों छोर के हिलने से।

 

सिर्फ मैं नहीं सुन रहा हूँ इस आवाज़ को
सभी सुन रहे हैं इस आवाज़ को
जहाँ तक जाती होगी यह
सभी के कान तुम्हारी तरफ़

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts