
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
पिता होता है
समुद्र-सा
शांत . . . गंभीर
सहनशील
पिता होता है
बरगद-सा
जिसकी
घनी छाँव में
परिवार
पाता है शीतलता
सुख-सुकून
पिता होता है
आकाश-सा
जिसके नीलेपन में
छुपा होता है, मौन
सूरज जैसी तपन में
होती है ललक
परिवार के लिए
सुख के उजाले में
ले जाने की
चंद्रमा-सी
होती है चमक
समृद्धि
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments