
0 Bookmarks 13 Reads0 Likes
दादाजी , पिंकू से बोले
बीतीं यादें ताजा करके।
खेल पुराने कोई ना खेले
अब लड़की हो या लड़के॥
मन में जितना आए खेलो
कम्प्यूटर में गेम।
चाहे पुराने गेम ना खेलो
पर जानो उनके नेम॥
छुप्पा-छुप्पी,छिया-छलाई
छर्रा, लंगड़ी, नदी-पहाड़।
गिल्ली-डंडा, अंडा-गिपड़ी
बाहर खेलें मिलके यार॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments