
0 Bookmarks 43 Reads0 Likes
कहीं कुछ होता है
तो
ख़बरें
कितने बदली-बदली मिलती हैं
टेलीविज़न से कुछ
अख़बार से कुछ
दूसरे शहरों में बसे रिश्तेदारों से कुछ
पड़ोसियों से कुछ
स्कूल से लौटे बच्चों से कुछ
बाज़ार से कुछ
फ़ेसबुक से कुछ
वाट्सऐप से कुछ
क्या ख़बरें सुविधा से
बनने - सँवरने लगीं हैं
भय से
भक्ति से
प्रेम से
नफ़रत से
पैसों से
दबाव से
कुछ तो है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments