धड़कन-धड़कन साँसें महकें's image
NaN min

धड़कन-धड़कन साँसें महकें

नरेंद्र श्रीवास्तवनरेंद्र श्रीवास्तव
0 Bookmarks 67 Reads0 Likes

जब-जब मेरे पास रहा तू, वो हसीन पल जीवन मेरे।
जब-जब मुझसे दूर रहा तू, वो बोझिल पल जीवन मेरे॥


कभी दूर तो कभी पास रह,
जीवन ज्यूँ धूप और छाया।
कभी खिला-सा पुष्प रहा मैं,
कभी रहा मुरझा-मुरझाया॥
तनहाई में तपा-जला मैं, वो अगन पल जीवन मेरे।


कभी जिया तो कभी मरा-सा,
जीवन ने हर रूप दिखाया।
कभी बहारें सावन जैसी,
पतझड़-सा मौसम भी पाया॥

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts