ऐसा हो ...'s image
0 Bookmarks 58 Reads0 Likes

दिल में एक अरमान लिये हों।
आन,बान व शान लिये हों॥

मुश्किल का हल मिल के खोजें।

होंठो पर मुस्कान लिये हों॥

धोखा,ठगी,छल,कपट,छुये न।
पल-पल,पग ईमान लिये हों॥

नफरत से मतलब ना कोई।
प्यार और सम्मान लिये हों॥

सभी धर्म,भाषा का आदर।
पूरा हिन्दुस्तान लिये हों॥

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts