
0 Bookmarks 56 Reads0 Likes
जग निःशब्द हो गया
शब्द जब मौन हुए
नयन से जब नयन मिले
शब्द फिर गौण हुए।
नयन से जब नयन मिले
मूक संवाद हो गया
शब्द सारे निरर्थक थे
अहसास हमें हो गया।
शब्दों की भीड़ में
शब्द शब्द अपूर्ण थे
शब्दों की धड़कनों में
भाव अर्थ पूर्ण थे।
शब्द जब बोल उठे
वाद विवाद हो गए
शब्दों की गरिमा टूटी
शब्द अपशब्द हो गए।
शब्द शब्द
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments