
0 Bookmarks 11 Reads0 Likes
मानव- मन तू क्यूँ रोता है ?
क्यूँ धैर्य अपना खोता है?
सुख- दुख हैं जीवन के दो पहलू
इन दोनों में एक समझौता है ।
कभी दुख आगे और सुख पीछे
कभी सुख आगे और दुख पीछे
यही जीवन का खेला है ।
हर कोई यहाँ अकेला है ।
क्यूँ अश्कों में खुद को डुबोता है?
मानव- मन तू क्यूँ रोता है?
पाप -पुण्य और धर्म-कर्म
सब है दुनिया के मर्म।
यह दुनिया एक माया है
सुख-दुख एक छलावा है ।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments