
0 Bookmarks 17 Reads0 Likes
क्या यह मुमकिन है
तुम अपनी हार का कोई रास्ता
मुझे बताओ।
क्योंकि मैं प्रेम को दया के रूप में
नहीं पाना चाहता
मैं तुम्हें जीतना चाहता हूँ
तुम्हारे मन को
हृदय को
जज़्बात को . . .
तुम्हारी ख़ुशियों से मैं रूबरू हूँ
मैं उन्हें बढ़ा सकता हूँ
दे नहीं सकता
मगर यक़ीनन . . .
तुम्हारी ख़ुशियों से मोहब्बत है मुझे
क्या यह एक रास्ता है
मुझे नहीं पता, मगर
तुम बताओ . .
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments