ज़िन्दगी's image
0 Bookmarks 43 Reads0 Likes

रो कर हँसना ही नाम ज़िन्दगी, 
क्षण-क्षण संघर्ष नाम ज़िन्दगी। 
नित-नित चलना-रुकना, 
सफल-असफल नाम ज़िन्दगी। 
मान-अपमान, कहीं सम्मान, 
तो कभी बदनाम ज़िन्दगी। 
शूल-फूल मिलते बारी-बारी, 
विरह-मिलन का नाम ज़िन्दगी। 
कभी सुख, कभी दुःख आता, 
दिन-रात का नाम ज़िन्दगी। 
मत लगने देना विराम, 
मर-मरकर जीने का नाम ज़िन्दगी। 
कभी मिले अमृत, कभी मिले हलाहल, 
आँखें बंद कर पीने का नाम ज़िन्दगी।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts