मेरी कविता's image
0 Bookmarks 57 Reads0 Likes

 

मेरी कविता 
कोमल-कठोर हो जाती 
समय के अनुसार नहीं चलती है। 
 
मेरी कविता 
किसी का मन हरषाती 
तो किसी के सीने में चुभ जाती है। 
 
मेरी कविता 
गाँव की पगडंडी पर मिल जाती 
कुछ पागल, कुछ भोली बनकर बतियाती है। 
 
मेरी कविता 
मंद-मंद मुस्काती
प्रेम सुधा रस बरसाती है। 
 
मेरी कविता 
जन-जन की पीड़ा हरती
शोषण, अत्याचार, भेदभाव से लड़ जाती

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts