जल's image

जल बचाओ, ये है समय की पुकार। 
जल बरबादी, धरती पर अत्याचार॥
 
जल से जीवन चलता है। 
जल से पंकज दल खिलता है॥
जल से नदियाँ धारा बनती हैं। 
जल से कोमल कलियाँ खिलती हैं॥
 
जल बचाओ, क़ुदरत को राहत पहुँचाओ। 
जल स्वच्छ रखो और पर्यावरण बचाओ॥
 
जल से हवा बसंती चलती है। 
जल से खेतों में हरियाली आती है॥
जल से ऋतुओं की चाल बदलती है। 
जल से कोयल गीत मधुर गाती है॥
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts