
0 Bookmarks 47 Reads0 Likes
हे ईश्वर! सुखदाता
दयादृष्टि ऐसी रखना
मेरे प्रभु . . .!
जीवन जिऊँ सादगी से
कर्मपथ चलूँ निडरता से
मन में लिए सद्भावना
हृदय में भरी हो शान्ति।
व्यवहार हो मेरा मृदुल
सभी प्राणियों से हो स्नेह
सदा रहूँ शुद्ध शाकाहारी
ऐसी दयादृष्टि रखना त्रिपुरारी।
हे ईश्वर! सुखदाता
मेरे भाग्य विधाता॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments