लड़ो दुश्मन से's image
NaN min

लड़ो दुश्मन से

मुहम्मद आसिफ़ अलीमुहम्मद आसिफ़ अली
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes

लड़ो दुश्मन से अगर जान बाक़ी है
तोड़ो पहाड़ अगर अरमान बाक़ी है
 
तुम्हारी मेहनत भी कभी रंग लाएगी
अरे तुम्हारी क़िस्मत भी इतिहास बनाएगी
 
जो पहले थे वो भी इंसान थे
ख़ुद से डरने वाले बताओ कब महान थे
 
ये बीती ज़िन्दगी एक दिन याद आएगी
गुज़री हुई बात फिर तुमको रुलाएगी
 
अभी कर लो शुरू अगर आगे बढ़ना है
इस छोटी ज़िन्दगी में अगर कुछ करना है
 
चलो आओ अभी कुछ काम बाक़ी है

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts