चराग़ तो सभी जल रहे हैं's image
NaN min

चराग़ तो सभी जल रहे हैं

मुहम्मद आसिफ़ अलीमुहम्मद आसिफ़ अली
0 Bookmarks 16 Reads0 Likes

नज़्म लिखूँ मगर किस पर
चराग़ तो सभी जल रहे हैं
चैन से गुजर रही है ज़िन्दगी
ख़्वाब भी अच्छे पल रहे हैं
 
नज़्म लिखूँ मगर किस पर
चराग़ तो सभी जल रहे हैं
दुनिया में कोई गम नहीं
हम भी ख़ुशियों में ढल रहे हैं
 
नज़्म लिखूँ मगर किस पर
चराग़ तो सभी जल रहे हैं
हाथों ने कलम भी ठीक पकड़ी है
पाँव भी अच्छे चल रहे हैं। 
 
नज़्म लिखूँ मगर किस पर
चराग़ तो सभी जल रहे हैं
जवानी में दम में मौज़ूद है
और बुढ़ापे में भी ढल रहे हैं। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts