विद्रोह's image
0 Bookmarks 18 Reads0 Likes

एक लय थी
एक सुर
और राग भी
तेरे हर लम्हे में
 
जब तुम्हें
ठूँस दिया गया
चूल्हे की आँच में
और बिछवान की सलवटों में
 
न जाने कैसे
वो राग
वो लय
और वह सुर
बिला गया 
तेरे हर लम्हे से 
 
शायद सभी कुछ
नहीं बदलता 
यदि तुम सीख पाती
चीखने की कला। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts