खिलौना's image
0 Bookmarks 27 Reads0 Likes

मैं थी
रसोई में उलझी
और तुम
बिछावन में तलाशते रहे
 
मैं थी
बच्चों को पढ़ाते हुए
और तुम
बाँहों में बाँधना चाहते रहे
 
मैं थी
आँगन बुहारते हुए
और तुम
गले लगाना चाहते रहे
 
मैं थी
उसी बिछावन में
तुम्हारी ज़रूरत के लिए
पर तुम
वहाँ नहीं थे
और तुम जहाँ थे
वहाँ मैं नहीं थी। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts