
0 Bookmarks 21 Reads0 Likes
खिलते हुए फूल मुरझाने लगे हैं
कुर्सी पर बैठकर वो अफ़राने लगे हैं
सोचा था कि सूरत कुछ और होगी
और आप हमसे नज़र चुराने लगे हैं
जो उठा रहा है हक़ की आवाज़
आप उसकी ज़बान खिंचवाने लगे हैं
इन नामानिगारो को ज़रा देखो तो
अपने आक़ा के गीत गाने लगे हैं
न करे इनसे कोई काम का सवाल
ये मेरे शहर में धुँआ फूकवाने लगे हैं
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments