
0 Bookmarks 55 Reads0 Likes
प्रतिद्वंद्वी नहीं पुरुष की
संगिनी मैं अंतरंगिणी हूँ
प्रिय पुरुष की प्रेरणा हूँ
साधक की साधना मैं
काव्य की अभिव्यंजना हूँ
नादब्रह्म ओंकारिनी मैंं
तपस से ब्रह्मचारिणी हूँ
अर्धनारीश्वर की परिपूर्णता
बाला वृद्धा और जरा हूँ
कालजयी ब्रह्मावादिनी हूँ
अंतरात्मा में समाहित
प्रतिध्वनित मैं स्पंदना हूँ
रात की कालिमा मैं हूँ
पारदर्शी पूर्णिमा मैं
संध्या की वंदना हूँ मै
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments