
0 Bookmarks 15 Reads0 Likes
मेरी छाया तले भी हुए सब निहाल
नैहर हो मेरी या हो ससुराल
पर मेरे अंश में है गरल ही गरल
शंकर बनना भी क्या है इतना सरल
मंज़िल पास से तो गुज़र भी गए
पहचाना ना मुझको, न लगाया गले।
मेरी वाटिका में जो फूले फले
मंज़िल उन्हें तो बहा ले गई
चलो मेरा होना अकारथ न गया
सूखी डाली को भी वो हरा कर गया
मेरी छाया तले भी हुए सब निहाल
नैहर हो मेरी या हो ससुराल।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments