
0 Bookmarks 11 Reads0 Likes
दादी सुबह तड़के उठती थी
चूल्हे के पास जाकर मिट्टी
के लेप से चूल्हे को पोछती थी
हमेशा सर पर साड़ी रखती थी
चप्पल पहनने का अभ्यास ना था
चप्पल भूल जाती थी यहाँ-वहाँ
कभी ट्रेन में तो कभी किसी के यहाँ
शहर में उसका मन नहीं लगता था
गाँव में उसकी जान बसी थी
हर आँगन दिन में एक बार
ज़रूर घूमती और झाँकती
कुछ कहती थी और कुछ सुनती थी
मेहमान आते थे तो चार घर से
चार पकवान ले आती
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments